सशक्त युवा ही एक सशक्त राष्ट्र और सफल सामाज की मजबूत नींव रख सकता है - युथ मोटिवेटर चिराग पामेचा

Youth Empowerment
कहा जाता है कि "मजबूत इमारतों की हमेशा एक मजबूत नींव होती है"। इस तथ्य पर संदेह नहीं किया जा सकता कि एक युवा ही है जो देश और समाज के भविष्य को आकार देता है। आज सम्पूर्ण विश्व में युवाओं की सबसे बड़ी आबादी है और मैं अपने राष्ट्र के भविष्य को आकार देने की उनकी क्षमता में बहुत उम्मीद रखता हूं।

युवा होने का अर्थ है विशाल क्षमता, जिज्ञासा, अनंत संभावनाएं, ऊर्जा, रचनात्मकता, हिम्मत और धैर्य। हमारा युवा नवप्रवर्तन और परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है और उनमें से कई तो चमत्कार करने की असीम क्षमता रखते हैं। ज़रूरत है तो सिर्फ सही दिशा दिखाने की और उनकी क्षमता को उत्कृष्टता या प्रदर्शन करने के लिए सही अवसर दिए जाने की।इसलिए हमारे युवाओं की निरंकुश शक्ति को मापना और इसे सही दिशा देना बहुत महत्वपूर्ण है।
 
पर अब सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह उठता है की हमारे समाज के युवा का सशक्तिकरण कैसे हो ?

इसके लिए मैंने एक थ्री स्टेप फार्मूला डिज़ाइन किया है जिसका नाम है LIC. इस फॉर्मूले को अगर सही तरीके से प्रैक्टिकल एप्रोच के साथ फॉलो किया जाए तो युथ एम्पावरमेंट का एक अनूठा उपक्रम व सफल परिवर्तन समाज में लाया जा सकता है।

L से  Leadership - समाज के युवाओं में लीडरशिप स्किल्स डेवेलोप करना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा विज़न या लक्ष्य काफी ऊँचा होना चाहिए। सोच बड़ी होगी तभी कार्य बड़े होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके परिणाम का एक रफ़ एस्टिमेशन लगाना चाहिए। इसी के साथ सेल्फ इनिशिएटिव एप्रोच होना चाहिए। एक लीडर को अतीत से सबक लेना, वर्तमान में सतर्क रहना और बेहतर भविष्य देखने की आशा के साथ जीना ज़रूरी है - एक भविष्य जो आने वाली पीढ़ी के लिए उज्ज्वल और अधिक आशाजनक होगा।चाहे आप जीवन में जो भी बनना चाहते हैं - एक डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अभिनेता आप जो भी करें उसे पूरा करने के लिए अपने सबसे अच्छे प्रयासों में कमी ना आने दें।





I से  Innovation - समझदार लोग कहते है की समय के साथ चलने से सफलता अवश्य मिलती है । बदलते परिवेश में टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ना आज की युग की डिमांड और जरुरत दोनों ही है। हम देख रहे है किस तरीके से कई बिज़नेस ऑनलाइन आ चुके है। फेसबुक,व्हाट्सप्प,ट्विटर,यूट्यूब आदि सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से भी इनफार्मेशन ब्राडकास्टिंग और प्रचार प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। तो समय है इनका उपयोग हमारे हित में कैसे हो इसपर चिंतन करने का। हमारे पास आइडियाज कई सारे है , बिज़नेस लॉजिक्स कई सरे है बस अगर देरी है तोह उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ने की। हमारे समाज के युवाओं को इसपर फोकस कर टेक्नोलॉजी का सदुपयोग कैसे हो इसपर मेहनत करनी चाहिए ।

C से  Collaboration - महापुरुषों ने कहा है : "संघे शक्ति कलियुगे" -अर्थात कलियुग में संगठन शक्ति ही प्रधान है । Collaboration का मतलब यहाँ एक दूसरे का सहयोग करना , संगठन में काम करने से है । हमें सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए । बड़े से बड़े कार्य भी टीम वर्क से आसानी से कुशलतापूर्वक पुरे किये जा सकते है । आप किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को अगर देखेंगे तो उसमे कई लोगों की मेहनत होती है , कई लोगों का श्रम उस कार्य को सफल बनाने में लगा होता है । आप माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को भी उदाहरण के तौर पर समझ सकते है - उन्होंने एक मंत्र दिया है "सब का साथ, सब का विकास", और उन्हें स्वयं को भी काम करने के लिए कितने डिपार्टमेंट्स एंड मिनिस्ट्रीस की जरुरत पड़ती है ,कई लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बनाना पड़ता है , तब कही एक सफल कार्यकाल की संकल्पना संभव हो पाती है ।




यह हमारे युवा और एकमात्र युवा ही है जो विकास और प्रगति के बीज बो सकते हैं और राष्ट्र की , समाज की और धर्मसंघ की रीढ़ की हड्डी बन सकते हैं । इस ऊर्जा को प्रभावी ढंग से संचालित करके कोई भी राष्ट्र और समाज असीम ऊंचाई प्राप्त कर सकता है और अपने देश व धर्मसंघ की प्रभावना कर सकता है। इसलिए मेरी हर एक ऊर्जावन और कर्मठ युवाओं से यह अपील है कि कभी भी अपनी युवा क्षमता को बर्बाद नहीं करें और अपनी इष्टतम क्षमता का इस्तेमाल करें ,क्योंकि आप पर हमारे देश व समाज की प्रगति का दायित्व है ।

E-Mail: chirag.codetowin@gmail.com

Twitter: https://twitter.com/chiragpamecha


Comments

Post a Comment